📅 Wednesday, 10 June 2026
Breaking
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद क्या खत्म हो जायेंगे कॉकरोच या बड़े रूप में उभरेगा यह युवा आंदोलनक्या जयराम महतो अपनी गरीबी बेच रहे हैंपलामू किले में छिपे खजाने का रहस्य, राजा के वंशजों का बड़ा दावाअब डर लगने लगा है :  महंगाई बढ़ेगी, रोजगार घटेगा, खेती पर भी संकटपीएम मोदी की अपील के बाद भी कौन कर रहा है फिजूलखर्ची ? बच सकते हैं करोड़ों रुपया और ईंधनसंकोच, आत्मविश्वास और सफलताशिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद क्या खत्म हो जायेंगे कॉकरोच या बड़े रूप में उभरेगा यह युवा आंदोलनक्या जयराम महतो अपनी गरीबी बेच रहे हैंपलामू किले में छिपे खजाने का रहस्य, राजा के वंशजों का बड़ा दावाअब डर लगने लगा है :  महंगाई बढ़ेगी, रोजगार घटेगा, खेती पर भी संकटपीएम मोदी की अपील के बाद भी कौन कर रहा है फिजूलखर्ची ? बच सकते हैं करोड़ों रुपया और ईंधनसंकोच, आत्मविश्वास और सफलता
डॉ भारती कश्यप को राष्ट्रीय सम्मान, सामाजिक कार्य के लिए महिला नेत्र चिकित्सक सोसायटी ने सराहा

डॉ भारती कश्यप को राष्ट्रीय सम्मान, सामाजिक कार्य के लिए महिला नेत्र चिकित्सक सोसायटी ने सराहा

भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा महिला नेत्र चिकित्सक सोसाइटी का सामाजिक उत्प्रेरक सम्मान  ग्रहण करते हुए डॉ भारती कश्यप

पूर्वी भारत की प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. भारती कश्यप को गत 7 अक्टूबर, 2024 को नई दिल्ली में महिला नेत्र रोग विशेषज्ञ सोसायटी द्वारा सामाजिक परिवर्तन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान उनके सामाजिक योगदान के लिए प्रदान किया गया है। नई दिल्ली में एक भव्य समारोह में सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता एवं भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा प्रदान किया गया।

•  बेस्ट सर्जिकल वीडियो के लिए भी किया गया सम्मानित

•  दिल्ली में प्रदान किया गया यह सम्मान

•  सर्वाइकल कैंसर में अमूल्य योगदान रहा

•  नेत्रदान जागरूकता पर पूरे राज्य में काम किया

•  महिलाओं की कैंसर जांच का झारखंड मॉडल

वर्ष 1991 में डाक्टर की पढ़ाई पूरी करने के बाद से ही वह नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में जागरूकता और समाज सेवा से जुड़ गयी थी। अब तक करीब बीस लाख से अधिक स्कूली छात्रों को इसका फायदा झारखंड में मिला है। 

यह वह दौर था जब लोगों में नेत्रदान के प्रति जागरूकता नहीं थी। इस सामाजिक आवश्यकता को समझते हुए डॉ भारती कश्यप ने लोगों को मृत्युपरांत नेत्रदान के लिए उप्रेरित करने और जागरूकता फैलाने का काम किया। इससे समाज में इसके प्रति लोगों का ध्यान गया। डॉ. कश्यप के प्रयासों से झारखंड (तब एकीकृत बिहार) ने 1996 में अपना पहला मरणोपरांत नेत्रदान देखा। और तब से उनके प्रयासों से राज्य में सैकड़ों नेत्रदान हुए हैं। 

साल 2014 में डॉ. भारती कश्यप ने झारखंड में वैश्विक जानलेवा बीमारी – सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ अभियान की शुरुआत करके महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया। इस पहले से असमय काल कवलित होने वाली हजारों महिलाओं को बचाया जा सका। इस दिशा में उन्होंने कम लागत वाली एक कारगर झारखंड मॉडल को तैयार किया। विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशा निर्देशों के तीसरे भाग को संशोधित करते हुए बहुआयामी कम लागत वाली लेकिन प्रभावी रणनीति झारखंड मॉडल की अवधारणा तैयार की। जो झारखंड की महिलाओं के लिए फायदेमंद साबित हुआ है।

झारखंड में पहली बार प्रजनन आयु वर्ग की 2.70 लाख महिलाओं की जांच करने के राज्य सरकार के लक्ष्य के मुकाबले, अप्रैल 2021 से जुलाई 2024 के बीच प्रजनन आयु वर्ग की कुल 4,05,749 महिलाओं की गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर की जांच की गई। डॉ भारती कश्यप के प्रयासों से झारखंड में धीरे-धीरे एक बड़ा सामाजिक बदलाव आ रहा है क्योंकि दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में महिलाएं न केवल प्रजनन स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक हो रही हैं बल्कि हजारों अन्य लोगों को गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर जैसी घातक बीमारियों के प्रति जागरूक भी कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *