📅 Sunday, 7 June 2026
Breaking
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद क्या खत्म हो जायेंगे कॉकरोच या बड़े रूप में उभरेगा यह युवा आंदोलनक्या जयराम महतो अपनी गरीबी बेच रहे हैंपलामू किले में छिपे खजाने का रहस्य, राजा के वंशजों का बड़ा दावाअब डर लगने लगा है :  महंगाई बढ़ेगी, रोजगार घटेगा, खेती पर भी संकटपीएम मोदी की अपील के बाद भी कौन कर रहा है फिजूलखर्ची ? बच सकते हैं करोड़ों रुपया और ईंधनसंकोच, आत्मविश्वास और सफलताशिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद क्या खत्म हो जायेंगे कॉकरोच या बड़े रूप में उभरेगा यह युवा आंदोलनक्या जयराम महतो अपनी गरीबी बेच रहे हैंपलामू किले में छिपे खजाने का रहस्य, राजा के वंशजों का बड़ा दावाअब डर लगने लगा है :  महंगाई बढ़ेगी, रोजगार घटेगा, खेती पर भी संकटपीएम मोदी की अपील के बाद भी कौन कर रहा है फिजूलखर्ची ? बच सकते हैं करोड़ों रुपया और ईंधनसंकोच, आत्मविश्वास और सफलता
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद क्या खत्म हो जायेंगे कॉकरोच या बड़े रूप में उभरेगा यह युवा आंदोलन

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद क्या खत्म हो जायेंगे कॉकरोच या बड़े रूप में उभरेगा यह युवा आंदोलन

देश की राजधानी में जंतर- मंतर पर हजारों की संख्या में कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक निकले, मांग सिर्फ एक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।

क्या यह पूरा आंदोलन सिर्फ एक मांग तक सीमित है ? क्या इसका राजनीतिक भविष्य है ? क्या है यह पाकिस्तान, बांग्लादेश या दुश्मन देश की साजिश का हिस्सा है ? सवाल कई हैं..

 एक टिप्पणी से मजाकिया लहजे में शुरू हुई मीम कब इतनी गंभीर हो गई की मुद्दा सड़क तक आ गया। अगर इस पूरे आंदोलन के भविष्य को समझना है तो इतिहास के पन्ने पलटने होंगे साथ ही यह समझना होगा कि जिन मुद्दों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी सड़क पर है वह मुद्दे कितने गंभीर हैं।

सवाल है, कॉकरोच जनता पार्टी की मांग क्या है ? जवाब सरल है- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, फिर सवाल है कि क्यों ? जवाब अब भी सरल है- नीट पेपर लीक के बाद युवा चाहते हैं कि इसकी जवाबदेही तय हो और मंत्री इस्तीफा दें।

अगर आंदोलन देश भर में फैला तो हालात क्या होंगे ?

अब सवाल है कि क्या यह इतना आसान है, जवाब है- नहीं यह इतना आसान नहीं है, इस जवाब के बाद सबसे बड़ा सवाल है कि दबाव बनाने के लिए कॉकरोच जनता पार्टी के लोग क्या करेंगे। जवाब है – वह देश भर में इस मुद्दे को लेकर युवाओं से अपील करेंगे  आंदोलन तेज करें और मांग करें कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें।

अगर यह आंदोलन तेज हुआ और राज्य में भी युवा विरोध प्रदर्शन में उतरे तो  बात पेपर लीक पर आयेगी तो यह मुद्दा सिर्फ देश के शिक्षा मंत्री तक सीमित नहीं रहेगा क्योंकि राज्य और केंद्र सहित कई प्रतियोगिता परीक्षा, योग्यता परीक्षा में पेपर लीक हुए हैं यहां से यह मामला बड़े राजनीतिक स्तर तक पहुंच सकता है।

 कितना बड़ा मुद्दा है पेपर लीक पहले

पेपर लीक मामले की गंभीरता समझिए कि यह मुद्दा सच में है कितना बड़ाः विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2014 से लेकर अब तक देश भर में लगभग 90 से अधिक छोटे-बड़े पेपर लीक होने के मामले सामने आए हैं, जिनमें 2019 से 2024 के बीच ही 65 से अधिक बड़े मामले शामिल रहे हैं। इंडिया टुडे OSINT ने 2019 से 2024 के बीच कम से कम 19 राज्यों में पेपर लीक की घटनाओं का जिक्र किया • उत्तर प्रदेश: 8 मामले (सर्वाधिक) • राजस्थान और महाराष्ट्र: 7-7 मामले • बिहार: 6 मामले • गुजरात और मध्य प्रदेश: 4-4 मामले • हरियाणा, कर्नाटक, ओडिशा, और पश्चिम बंगाल: 3-3 मामले • : दिल्ली, मणिपुर और तेलंगाना में 2-2 मामले , हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, झारखंड और नागालैंड में 1-1 मामला सामने आया है।

झारखंड में पेपर लीक का सच

 इस रिपोर्ट में पेपर लीक के लिए झारखंड में सिर्फ एक आंकड़ा सामने है जबकि सच इस आंकड़े से कई ज्यादा बड़ा है। रांची के तमाड़ इलाके में ‘उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा’ के दौरान बड़े पैमाने पर पेपर लीक का मामला सामने आया यह ताजा मामला है। जेएसएससी (JSSC) जेएसएससी की ऑनलाइन परीक्षाओं में हाईटेक नकल और रिमोट एक्सेस (हैक) के जरिए धांधली करने वाले गिरोहों का खुलासा हुआ, केंद्रीय मनोरोग संस्थान (CIP) में नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर परीक्षाओं में पेपर लीक और भारी अनियमितताओं की आशंका के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने जांच की। झारखंड में उम्र सीमा में छूट की मांग समेत कई परीक्षा समय पर ना होने, परीक्षा हुई तो रिजल्ट के लिए लंबा इंतजार करने, परीक्षा रद्द होने  सहित कई ऐसे मामले है जिससे युवा नाराज हैं।

अन्ना हजारे, हार्दिक पटेल, निर्भया जैसे कई बड़े उदाहरण है देश में

मुद्दा बड़ा है, युवा नाराज हैं लेकिन इस तरह के आंदोलन का भविष्य क्या रहा है। कुछ लोगों को देश में हुए  अन्ना हज़ारे आंदोलन की याद अब भी ताजा होगी। याद होगा कि देश के कोने – कोने तक भ्रष्टाचार खत्म करने की मांग उठी। अन्ना हजार देश के दूसरे गांधी कहे जाने लगे लोगों ने खूब समर्थन किया। आंदोलन के बीज से ही आम आदमी पार्टी का जन्म हुआ।

दिल्ली में गैंगरेप के बाद निर्भया आंदोलन में युवाओं की अहम भूमिका रही। इस आंदोलन की वजह से कई अहम फैसले हुए स्पीड ट्रायल कोर्ट्स बने, विशेष फंड तैयार हुए।

 साल 2015 में पाटीदार आंदोलन से हार्दिक पटेल ने जगह बनाई। ये कुछ ऐसे आंदोलन रहे जिसमें युवाओं की भूमिका रही इन सबका उदाहरण इसलिए कि इस आंदोलन के भविष्य और रणनीति को आप समझ सकें  अगर इतिहास देखेंगे तो छात्र और युवा आंदोलन का इतिहास 150 साल से भी पुराना है। 1905 के स्वदेशी आंदोलन में बंगाल के छात्रों ने ब्रिटिश सर्कुलर के विरोध एंटी सर्कुलर सोसाईटी बनाई (Anti-Circular Society) थी पहली बैठक में 5000 छात्र उपस्थित थे और रवींद्रनाथ टैगोर ने इसकी अध्यक्षता की थी।

1936 में AISF (All India Student Federation) का गठन मोहम्मद अली जिन्ना की अध्यक्षता में हुआ था और जवाहरलाल नेहरू ने इसका उद्धाटन किया था। आप किसी भी राजनीतिक दल का इतिहास उठाकर देखेंग तो उसमें छात्रों का अहम योगदान दिखेगा।

नेपाल में क्या हुआ और क्या हल निकला

नेपाल में पिछले साल युवाओं के हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए। इस आंदोलन के केंद्र में था भ्रष्टाचार जेन-जी वोटर्स ने एक बड़ा आंदोलन खड़ा करके बालेन शाह को अपने लीडर के रूप में चुना। इस आंदोलन के बाद भी समस्या खत्म नहीं हुई है। विशेषज्ञ मानते हैं कि बालेन शाह की ‘राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी’ (RSP) की जीत ने पुराने दलों को एक साथ आने पर मजबूर किया है। नेपाल का सबसे बड़ा संकट रोजगार का है। हर दिन लगभग 2,000 युवा रोजगार की तलाश में देश छोड़ते हैं । जब तक सरकार निवेश का माहौल नहीं बनाती और रोजगार के अवसर नहीं बढ़ाती, यह समस्या बनी रहेगी।  

क्या आंदोलन हर कर देते हैं समस्या

अन्ना हजार के आंदोलन के भी क्या देश में भ्रष्टाचार खत्म हो गया ?  इस तरह के आंदोलन मौजूदा परिस्थितियों से उपजे होते हैं और लंबे समय तक कोई बड़ा हल निकाल लें ऐसा संभव नहीं है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद  क्या देश में पेपर लीक और रोजगार की समस्या खत्म हो जायेगी ? सवाल व्यवस्था के पूरी तरह ठीक होने का नहीं है सवाल है कि इस तरह की अव्यवस्था या घोटालों के बाद जवाबदेही की.. कॉकरोच जनता पार्टी ने फिलहाल कुछ हासिल किया हो ना या ना किया हो लेकिन देश के इतिहास में अपनी छोटी सी जगह बना ली कि कैसे एक टिप्पणी से शुरू हुआ नाम एक बड़े विरोध के रूप में खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *