📅 Friday, 2 October 2026
Breaking
रांची से मेघालय की रोड ट्रिप: पांच दोस्त, 3 हजार किमी का सफरक्यों बढ़ रहा है कैंसर ? WHO की चेतावनी 2050 हर साल 3.5 करोड़ तक पहुंचेगी यह बीमारीझारखंड क्यों नहीं आ रहे हैं लोग, पर्यटन में क्यों पिछड़ रहे हैं हमकितना भरोसेमंद AI ? क्या पूछें और क्या बिल्कुल नहीं, नकली केस, फर्जी फैसले और AI के पीछे की पूरी कहानीहत्या आसान रास्ता क्यों? जवाब तलाशती सिया, मुस्कान और सोनम के गुनाह की कहानीस्क्रीन के उस पार का सच: आपको बीमार कर रही है रील्सरांची से मेघालय की रोड ट्रिप: पांच दोस्त, 3 हजार किमी का सफरक्यों बढ़ रहा है कैंसर ? WHO की चेतावनी 2050 हर साल 3.5 करोड़ तक पहुंचेगी यह बीमारीझारखंड क्यों नहीं आ रहे हैं लोग, पर्यटन में क्यों पिछड़ रहे हैं हमकितना भरोसेमंद AI ? क्या पूछें और क्या बिल्कुल नहीं, नकली केस, फर्जी फैसले और AI के पीछे की पूरी कहानीहत्या आसान रास्ता क्यों? जवाब तलाशती सिया, मुस्कान और सोनम के गुनाह की कहानीस्क्रीन के उस पार का सच: आपको बीमार कर रही है रील्स
सिक्किम कैसे जाएं, कितना खर्च होगा ? यहां है पूरी डिटेल

सिक्किम कैसे जाएं, कितना खर्च होगा ? यहां है पूरी डिटेल

ये कहानी मेरे सिक्किम यात्रा की है। आप सोच रहे होंगे मेरी इस कहानी में आपके लिए क्या है ? इस कहानी में आपके लिए बहुत कुछ खास है। कम समय में कैसे पहाड़ों से ऊर्जा लेकर वापस अपने शहर लौट सकते हैं। आप मेरी इस यात्रा से समझ सकते हैं।

Sikkim Travel Guide

मैं आपको इस यात्रा पर हुए अपने खर्च के साथ- साथ पूरी यात्रा के वीडियो भी साझा कर रहा हूं ताकि आप अपने पैसे खर्च करने से पहले मेरी इस वीडियो के माध्यम से मेरे साथ यात्रा कर सकें। बगैर पैसे खर्च किए अगर आप अपनी मोबाइल से ही मेरी इस यात्रा में साथ रहे और आपको आनंद आया तो आप मेरी तरह कम पैसों में, कम समय में अपने असल अनुभव के लिए निकल सकते हैं।

कितना समय लगेगा
सिक्किम की इस यात्रा के लिए आपको कितना समय लगेगा इस सवाल का जवाब इस पर निर्भर करता है कि आप इसे कहानी को कहां से पढ़ रहे हैं। मैंने रांची से अपने यात्रा की शुरूआत की है। अगर आप सिल्लीगु़ड़ी से एक दिन दूर हैं तो आपको और मेरा समय लगभग एक जैसा ही होगा।

दफ्तर खत्म कीजिए और सिल्लीगुड़ी निकल जाइए। रातभर का सफर आराप से आप ट्रेन या बस में तय कीजिए एक आरामदायक सीट लीजिए और सो जाइये। सुबह नींद खुलेगी तो आप सिल्लीगुड़ी में होंगे और दोपहर तक गंगटोकके शानदार पहाड़ आपकी आंखों के सामने।

यात्रा कैसे करें
मैंने रांची से बस ली थी। सिल्लीगुड़ी से बाइक किराए पर ली और निकल गया। आपको मेरी तरह बाइक पसंद हैं तो सिल्लीगुड़ी में कई बाइकरेंटल कंपनियां हैं।

खर्च कितना होगा

मैंने रांची से सिल्लीगुड़ी के लिए लगभग 1000 रूपए का टिकट लिया था। वापसी में मुझे 1100 रुपए लगे। बाइक रेंट में हर दिन का खर्च लगभग 1100 रुपए के आसपास था जिसमें तेल का खर्च अलग से । होटल एक दिन के लिए 1500 रुपए के थे। गंगटोक से नाथुला के लिए 1200 रुपए। मैंने रास्ते में रिवर राफ्टिंग की थी। उसका खर्च अलग था। खाना बहुत महंगा नहीं है।

अगर आप एक के बाद मेरी सिक्किम सीरीज के सारे वीडियो देखेंगे तो उसमें और जरूरी डिटेल मिलेंगे जो आपकी इस यात्रा में मदद कर सकते हैं।

आप मेरे साथ मेरे सफर में इस यूट्यूब चैनल के माध्यम से जुड़ सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *