📅 Tuesday, 18 August 2026
Breaking
झारखंड क्यों नहीं आ रहे हैं लोग, पर्यटन में क्यों पिछड़ रहे हैं हमकितना भरोसेमंद AI ? क्या पूछें और क्या बिल्कुल नहीं, नकली केस, फर्जी फैसले और AI के पीछे की पूरी कहानीहत्या आसान रास्ता क्यों? जवाब तलाशती सिया, मुस्कान और सोनम के गुनाह की कहानीस्क्रीन के उस पार का सच: आपको बीमार कर रही है रील्सझारखंड का ‘राज्यसभा खेला’: अधिकारों के रक्षक या धनबल के खिलाड़ी ? परिमल नथवानी का ‘पावर गेम’शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद क्या खत्म हो जायेंगे कॉकरोच या बड़े रूप में उभरेगा यह युवा आंदोलनझारखंड क्यों नहीं आ रहे हैं लोग, पर्यटन में क्यों पिछड़ रहे हैं हमकितना भरोसेमंद AI ? क्या पूछें और क्या बिल्कुल नहीं, नकली केस, फर्जी फैसले और AI के पीछे की पूरी कहानीहत्या आसान रास्ता क्यों? जवाब तलाशती सिया, मुस्कान और सोनम के गुनाह की कहानीस्क्रीन के उस पार का सच: आपको बीमार कर रही है रील्सझारखंड का ‘राज्यसभा खेला’: अधिकारों के रक्षक या धनबल के खिलाड़ी ? परिमल नथवानी का ‘पावर गेम’शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद क्या खत्म हो जायेंगे कॉकरोच या बड़े रूप में उभरेगा यह युवा आंदोलन
संथाल के रास्ते तय होता है झारखंड विधानसभा के जीत का रास्ता, कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

संथाल के रास्ते तय होता है झारखंड विधानसभा के जीत का रास्ता, कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

झारखंड में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया।  इस वीडियो में हम समझेंगे 2019 से लेकर अब तक राजनीतिक कितनी बदली पुराने परिणाम पलटेंगे आंकलन करेंगे कि राजनीतिक हालत कितने बदले। इससे पहले कि भविष्य की तस्वीर टटोलने की कोशिश करें विधानसभा चुनाव की तारीख थोड़ा समझ लेते हैं 

दो चरण में मतदान होंगे।  पहला चरण: 13 नवंबर दूसरा  दूसरा चरण: 20 नवंबर को। कब किस विधानसभा में मतदान होगा ये डिस्क्रिप्शन में लिखा है जाकर पढ़ सकते हैं वैसे भी अखबार या मीडिया में ये डिटेल भरी पड़ी है इसलिए विस्तार से यहां इस पर बात नहीं कर रहा। 

झारखंड विधानसभा चुनाव 

मतगणना: 23 नवंबर को होगा 

कुल 81 विधानसभा सीटें

कुल मतदाता: 2.60 करोड़

पुरुष मतदाता: 1.31 करोड़

महिला मतदाता: 1.29 करोड़

मतदान 29,562 बूथों पर होगा। 

ये आंकड़े हैं ताजा हालात क्या हैं 

अब विश्लेषण पर आते हैं 

लोकसभा चुनाव में जैसे जीत का रास्ता यूपी से होकर गुजरता है वैसे ही झारखंड विधानसभा में जीत का रास्ता संथाल के रास्ते पहुंचता है। संथाल परगना प्रमंडल के छह जिलों (दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, जामताड़ा, गोड्डा और देवघर) में विधानसभा सीटों की कुल संख्या 18 है। इनमें सात सीटें ST ( बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, दुमका, जामा) और देवघर की सीट SC के लिए आरक्षित है बाकि कि दस सीटों में राजमहल, पाकुड़, नाला, जामताड़ा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, पोड़ैयाहाट, गोड्डा और महगामा की सीट है। झारखंड की सत्ता में संथाल का दखल रहा है। 

संथाल की राजनीति 

आप इसे और ठीक से समझना चाहें तो पिछले चुनाव का आंकड़ा देख लीजिए.. 2014 का आप पता कर लीजिएगा मैं 2019 के आंकड़े आपके लिए रख रहा है संथाल की 9 सीट पर जेएमएम का कब्जा है। कांग्रेस को पांच हासिल है जबकि भाजपा के पास चार सीट है। संथाल की 18 सीटों में से 14 सीटों पर महागठबंधन का कब्जा है । 

हेमंत सोरेन 

अब समझते हैं कौन कितनी सीट पर चुनाव लड़ सकता है। हेमंत सोरेन के दो सीटों पर चुनाव लड़ने की चर्चा है। पिछली बार भी हेमंत ने बरहेट के साथ- साथ दुमका से चुनाव लड़ा। दोनों जगह जीते तो दुमका सीट छोटे भाई बसंत सोरेन को सौंप दी। इस बार सुदेश महतो सिल्ली के साथ- साथ टुंडी विधानसभा से भी जीत की तैयारी कर रहे हैं। जयराम महतो की भी दो जगहों से चुनाव लड़ने की चर्चा है।  भाजपा सीता और गीता को विधानसभा चुनाव में मौका दे सकती है। सीता सोरेन को जामताड़ा और गीता कोड़ा को जगन्नाथपुर विधानसभा से टिकट मिलने की चर्चा है। कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा से ही चुनाव लड़ेंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *