📅 Wednesday, 15 July 2026
Breaking
झारखंड क्यों नहीं आ रहे हैं लोग, पर्यटन में क्यों पिछड़ रहे हैं हमकितना भरोसेमंद AI ? क्या पूछें और क्या बिल्कुल नहीं, नकली केस, फर्जी फैसले और AI के पीछे की पूरी कहानीहत्या आसान रास्ता क्यों? जवाब तलाशती सिया, मुस्कान और सोनम के गुनाह की कहानीस्क्रीन के उस पार का सच: आपको बीमार कर रही है रील्सझारखंड का ‘राज्यसभा खेला’: अधिकारों के रक्षक या धनबल के खिलाड़ी ? परिमल नथवानी का ‘पावर गेम’शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद क्या खत्म हो जायेंगे कॉकरोच या बड़े रूप में उभरेगा यह युवा आंदोलनझारखंड क्यों नहीं आ रहे हैं लोग, पर्यटन में क्यों पिछड़ रहे हैं हमकितना भरोसेमंद AI ? क्या पूछें और क्या बिल्कुल नहीं, नकली केस, फर्जी फैसले और AI के पीछे की पूरी कहानीहत्या आसान रास्ता क्यों? जवाब तलाशती सिया, मुस्कान और सोनम के गुनाह की कहानीस्क्रीन के उस पार का सच: आपको बीमार कर रही है रील्सझारखंड का ‘राज्यसभा खेला’: अधिकारों के रक्षक या धनबल के खिलाड़ी ? परिमल नथवानी का ‘पावर गेम’शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद क्या खत्म हो जायेंगे कॉकरोच या बड़े रूप में उभरेगा यह युवा आंदोलन
झारखंड में किसकी सरकार बनेगी ?

झारखंड में किसकी सरकार बनेगी ?

आप भी खाली हेडलाइन
पढ़कर आ गये हैं तो मलब चुनाव परिणाम से पहले आप भी जानना चाहते हैं कौन जीतेगा.
चिंता मत कीजिए आप सिर्फ नहीं है कई लोग हैं जो पूछते हैं, भैया
फलां सीट पर कौन जीतेगा. फलां पार्टी को कितनी सीट आयेगी ?
आम सवाल हैं, सबसे पूछे जाते हैं
लेकिन पत्रकारों से कुछ ज्यादा हीं ऊपर से उम्मीद ये भी कि आपका आंकलन बिल्कुल सटीक
होगा. अगर नहीं हुआ तो चुनाव परिणाम के बाद आपके आंकलन पर चर्चा अलग है, अरे भाई
पत्रकार हैं ज्योतिष थोड़ी ही ना हैं. 




किसी भी चुनाव में किसी पार्टी, उम्मीदवार की जीत हार के आंकलन का तरीका क्या है
यही ना कि पिछली बार हार और जीत का अंतर निकाल लिया जाए, पार्टी ने कैसा काम किया,
उम्मीदवार कैसा है और जनता की मिजाज क्या है इसे मिलाकर एक परिणाम तक पहुंच जाया
जाए. अब इनमें से सबसे ज्यादा अहम है जनता का मिजाज तो भाई साब हम और आप दोनों
सिर्फ जनता तो नहीं हैं. पत्रकार होने का फायदा यह है कि आप लगभग हर इलाके के
लोगों के साथ संपर्क में रहते हैं कोशिश करते हैं कि मिजाज समझ सकें फिर भी कई बार
आप फेल हो जाते हैं.




अब जरा और विस्तार से
समझिये, जरा याद कीजिए की कौन सा ओपिनियन पोल, एग्जिट पोल आपने सही पाया है आजकल.
वहां भी तो सर्वे ही होता है जनता का मिजाज टटोलने की कोशिश होती है लेकिन वोटर भी
समझदार है अपना फैसला बिल्कुल नहीं बताते. सब बता देते हैं उम्मीदवार या किस पार्टी
को वोद देंगे बड़ी समझदारी से छुपा लेते हैं.



अब आप ही बताइये आंकलन
किया जाए तो कैसे इसलिए चुनाव से पहले ज्योतिष से बात कर लीजिए. ग्रह – नक्षत्र और
तारों के आधार पर वह जरूर बता देंगे कि किस पार्टी के, उम्मीदवार के कुंडली में
ग्रह उनके जीत के पक्ष में हैं पत्रकारों से तो यह सवाल करना बंद ही कर दीजिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *